लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: वाराणसी में 7 नए मामले, छह लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे

By भाषा | Updated: April 25, 2020 13:51 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति न दी जाए। स्थिति के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। वाराणसी में मामला बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे छह लोग दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जमात से लौटा व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित है और फिलहाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के पृथक वार्ड में भर्ती है।

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आज जिले में कोविड-19 के सात नए मरीज सामने आए हैं जिनमें से छह शहर के हॉटस्पॉट मदनपुरा क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि ये छह लोग दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। शर्मा ने बताया कि जमात से लौटा व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित है और फिलहाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के पृथक वार्ड में भर्ती है।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के संपर्क में आए कुल 41 लोगों की पहचान की गई जिनमें से छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट मदनपुरा में अबतक कुल 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि मडुवाडीह थाना क्षेत्र के मंडौली में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही उस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिले में अब सात ऐसी जगहें हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित हैं। 

मथुरा में कोरोना वायरस संक्रमण का 10वां मामला सामने आया

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा का दसवां मरीज गुरुवार को थाना गोविंद नगर की वृन्दावन पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक अन्य कोविड-19 मरीज का भाई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, ‘‘अस्पताल वालों ने ऐहतियात के तौर पर उसका नमूना दिल्ली के एक निजी लैब को भेजा था। जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूचना प्राप्त होते ही उसके घर, गली व आसपास के इलाके को संक्रमण मुक्त करके सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीवाराणसीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया