लाइव न्यूज़ :

जेलों में बंद सैंकड़ों कैदी मास्क बनाकर कोरोना वायरस निपटने में हाथ बंटा रहे हैं, 1 लाख मास्क का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:31 IST

जेल में बंद कैदी कोरोना से लड़ने में देश की मदद कर रहे हैं। वह मास्क बनाकर सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक इस महामारी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देचार लोगों की मौत कश्मीर घाटी में जबकि एक-एक रोगी की मौत उधमपुर और बारामूला जिलों में हुई है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद सैंकड़ों कैदी बड़ी संख्या में मास्क बनाकर कोरोना वायरस निपटने में हाथ बंटा रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिाकरियों ने कहा कि जेल विभाग के प्रस्ताव को उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद कैदियों ने पिछले महीने उच्च गुणवत्ता वाले मास्क बनाने शुरू किये थे। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से चार लोगों की मौत कश्मीर घाटी में जबकि एक-एक रोगी की मौत उधमपुर और बारामूला जिलों में हुई है।

इसके आलवा 450 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्रों की जेलों में संबंधित जेल अधीक्षक की निगरानी और मार्गदर्शन में मास्क बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। हमने इस महीने के अंत तक एक लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है।''

उन्होंने कहा कि कैदियों को जब बाजार में मास्क की कमी का पता चला तो उन्होंने आगे बढ़कर अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा, जिसपर जेल महानिदेशक वी के सिंह सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अधिकारी ने कहा, ''जेल महानिदेशक मामले को प्रशासन के पास ले गए। काम शुरू करने से पहले ड्रग कंट्रोलर विभाग के विशेषज्ञों से भी सलाह ली गई। शुरू में कपड़े की कमी के बावजूद कैदियों ने प्रतिदिन 1,000 से अधिक मास्क बनाए।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो