नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया। बीते 6 वर्षों में जो रिफॉर्म हुए, उनके कारण आज संकट के इस समय भी भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम, अधिक समर्थ नज़र आईं हैं। आत्मनिर्भरता,आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है। आत्मनिर्भरता, ग्लोबल सप्लाई चेन में कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार करती है।
लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको18 मई से पहले दी जाएगी।
अब रिफॉर्म के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है। ये रिफॉर्मस खेती से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में होंगे, ताकि किसान भी सशक्त हो और भविष्य में कोरोना जैसे किसी दूसरे संकट में कृषि पर कम से कम असर हो।
आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए 'वोकल' बनना है, न सिर्फ लोकल Products खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। हमारे जो रेहड़ी, ठेला लगाने वाले भाई-बहन हैं, जो श्रमिक साथी हैं, उन्होंने इस दौरान बहुत कष्ट झेले हैं। त्याग किए हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि उन्हें ताकतवर बनाया जाए। उनके आर्थिक हितों के लिए बड़े कदम उठाने का है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व संकट है, हमें खुद को बचाना होगा और आगे भी बढ़ना होगा। 21 वीं सदी को भारत की बने, इसके लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना ही एकमात्र रास्ता। भारत ने कोविड-19 संकट से पहले किसी पीपीई का निर्माण नहीं किया था और बहुत कम एन-95 मास्क का निर्माण किया था, हम अब दो-दो लाख पीपीई और एन-95 मास्क का निर्माण कर रहे हैं।