लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सर्वाधिक केस: एक दिन में 6 लोगों की हुई मौत, 145 नए मरीज आए सामने, कुल 635 मामले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2020 07:05 IST

महाराष्ट्र में 42713 व्यक्ति होम क्वारंटाइन हैं, जबकि संस्थागत रूप से 2919 लोग कवरंटाइन हैं. मरकज के 7 संक्रमित दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग जमात के मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए 1225 में से 1033 लोगों का पता लगा लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शनिवार को  एक दिन में सर्वाधिक 145 कोरोना से पीडि़त मरीज पाए गएमहाराष्ट्र में अब कुल मरीजों की संख्या 635 तक पहुंच गई है

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को  एक दिन में सर्वाधिक 145 कोरोना से पीडि़त मरीज पाए गए, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 635 तक पहुंच गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 32 हो गया है. महाराष्ट्र में पूरे देश में सर्वाधिक कोरोना रोगी हैं.

इनमें सरकारी के साथ निजी लैब से मिली रिपोर्ट के आधार पर 19 मरीज भी शामिल हैं. आज जिन छह मरीजों की मौत हुई है, उनमें एक-एक मुंब्रा और अमरावती के, जबकि चार मुंबई के हैं. मुंब्रा के 57 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन की आज सुबह केईएम अस्पताल में मौत हो गई. उसे मधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर था. मधुमेह और हाइपो थाइराइड की मरीज 46 वर्षीय महिला ने आज मुंबई के नायर अस्पताल में दम तोड़ा. उसे फेंफड़ों और दिल की बीमारी भी थी. 3 ने कभी विदेश यात्रा नहीं की केईएम अस्पताल में मधुमेह से पीडि़त 67 वर्षीय बेस्ट के सेवानिवृत्त ड्राइवर की आज मौत हो गई.

यहीं 53 वर्षीय सेवानिवृत्त मिल कामगार और एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ा, जिन्होंने कभी विदेश यात्रा नहीं की थी. इसी तरह अमरावती में भी दमा के मरीज 47 वर्षीय मैकेनिक ने कोरोना से दम तोड़ दिया. उसका भी यात्रा का कोई इतिहास नहीं है. 14503 नमूनों में से 13717 निगेटिव राज्य में आज कुल 708 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए.

अब तक 14503 नमूनों में से 13717 निगेटिव पाए गए हैं. 52 कोरोना पीडि़त ठीक होने के बाद घर पहुंचा दिए गए हैं. फिलहाल राज्य में 42713 व्यक्ति होम क्वारंटाइन हैं, जबकि संस्थागत रूप से 2919 लोग कवरंटाइन हैं. मरकज के 7 संक्रमित दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग जमात के मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए 1225 में से 1033 लोगों का पता लगा लिया गया है. उनमें से 7 कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 738 को क्वारंटाइन में रखा गया है. संक्रमितों में से पुणे से 4, अहमदनगर से 2 और एक हिंगोली से है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी