लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में केसों की संख्या 180 पहुंची, 11 राज्यों में हुईं 19 मौतें, यहां देखें पूरी लिस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: March 28, 2020 10:39 IST

भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक 27 राज्यों में फैल गया है. स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (180) और केरल (173) में सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 5 जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं 47 विदेशी नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, यहां कोविड-19 के 173 मरीज मिले हैं.

भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए। भारत में कोविड-19 से संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में 79 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

इन राज्यों में हुई मौतें 

महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 180 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 180 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। राज्य में 177 भारतीय नागरिक और तीन विदेशी कोविड-19 से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में अब तक पांच मौतें हुई हैं जबकि 25 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। शनिवार (28 मार्च) को महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि हुई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के छह नये मरीजों में से पांच मुंबई से और एक नागपुर से है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशकेसमौतडिस्चार्ज
अंडमान निकोबार200
आंध्र प्रदेश1401
बिहार910
चंडीगढ़700
छत्तीसगढ़600
दिल्ली3916
गोवा300
गुजरात4530
हरियाणाा33011
हिमाचल प्रदेश310
जम्मू-कश्मीर1811
कर्नाटक 5523
केरल173011
लद्दाख1303
मध्य प्रदेश3020
महाराष्ट्र 180525
मणिपुर100
मिजोरम100
ओडिशा300
पुडुचेरी100
पंजाब3811
राजस्थान4803
तमिलनाडु3812
तेलंगाना4801
उत्तराखंड500
उत्तर प्रदेश45011
पश्चिम बंगाल 1510
कुल8731979

(नोट: भारत में कोरोना वायरस से 826 भारतीय नागरिक जबकि 47 विदेशी नागरिक को पीड़ित पाया गया है.)

लॉकडाउन में फंसे तो घबराएं नहीं, इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत करें कॉल

कोरोना वायरस संकट से पूरी दुनिया के साथ ही भारत भी जूझ रहा है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन लॉकडाउन घोषित किया है। ये लॉकडाउन 14 अप्रैल 2020 तक चलेगा। लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को जो परेशानियां आ रही हैं उसके मद्देनजर केंद्र के अलावा हर राज्य ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आप कोरोना वायरस संकट के चलते किसी मदद की आस रखते हैं तो हेल्पलाइन नंबरों के जरिए केंद्र/राज्य सरकारों से संपर्क कर सकते हैं।

मदद के लिए इन हेल्पलाइनों पर करें कॉल

नेशनल हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046टोल फ्री नंबर-1075आंध्र प्रदेश-08662410978अरुणाचल प्रदेश-9436055743असम-6913347770बिहार-104छत्तीसगढ़-07712235091गोवा-104गुजरात-104हरियाणा-8558893911हिमाचल प्रदेश-104झारखंड-104कर्नाटक-104केरल-0471-2552056मध्य प्रदेश-0755-2527177महाराष्ट्र-020-26127394मणिपुर- 3852411668मेघालय-108मिजोरम-102नागालैंड-7005539653ओडिशा-9439994859पंजाब-104राजस्थान-0141-2225624सिक्किम-104तमिलनाडु-044-29510500तेलंगाना-104त्रिपुरा-0381-2315879उत्तराखंड-104उत्तर प्रदेश-18001805145पश्चिम बंगाल-033-23412600अंडमान-निकोबार-03192-232102चंडीगढ़-9779558282दादर-नगर हवेली-104दिल्ली-01122307154जम्मू-01912520982कश्मीर-01942440283लद्दाख-01982256462लक्षद्वीप-104पुडुचेरी-104

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसइंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों