लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : दिल्ली में चार मरीजों की मौत, 91 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गयी, वहीं संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी और 94 नए मामले सामने आए थे जबकि छह मरीजों की मौत हो गयी थी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 111 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक है। दिल्ली में मंगलवार को 101 नए मामले दर्ज किए गए थे।

नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,34,281 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या 24,981 हो गयी। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

दिल्ली में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में संक्रमण दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी और अब यह 0.20 फीसदी से नीचे है। उस समय दिल्ली महामारी की दूसरी भीषण लहर से जूझ रही थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी थी।

पिछले 24 घंटों में कुल 76,468 परीक्षण किए गए वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,357 हो गयी जो बुधवार को 1,379 थी। दिल्ली में अब तक 14,07,943 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि घरों में पृथकवास में रह रहे मरीजों की संख्या घटकर 314 हो गयी जो एक दिन पहले 329 थी। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी 1,599 से घटकर 1,349 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा