लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः सिक्किम में 1800 के दशक के बाद पहली बार खगयाड चाम नृत्य का आयोजन नहीं होगा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:50 IST

Open in App

गंगटोक, 14 दिसंबर सिक्किम में निनमापा और खगयु पंथ के बौद्ध मठ 1800 के दशक के बाद पहली बार कोविड-19 महामारी की वजह से खगयाड चाम नृत्य का आयोजन नहीं करेंगे। यह एक मुखौटा पहन कर किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है।

हर साल लूसूंग (नव वर्ष) के भूटिया उत्सव के दौरान राज्य की अलग अलग बौद्ध मठ मुखौटा नृत्य का आयोजन करती हैं। दुनियाभर के हजारों श्रद्धालु एवं सैलानी इन्हें देखने आते हैं।

गंगटोक की इनचे बौद्ध मठ के पूर्व प्रशासक नोरबू जी भूटिया ने बताया कि हर साल दस दिनों तक पूजा और नृत्य का आयोजन होता है, लेकिन इस साल आयोजन तीन दिन के होंगे। इस दौरान विश्व शांति और कोविड-19 महामारी से दुनिया की सुरक्षा के लिए गुरू थकमर पूजा होगी।

बौद्ध धर्म अनुयायी इनचे बौद्ध मठ को दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक मानते हैं।

इस बौद्ध मठ के वर्तमान प्रमुख सोनम लामा ने कहा कि महामारी के मद्देनजर सरकार ने उत्सवों को सीमित रखने का सुझाव दिया है। इन उत्सवों में हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल मुखौटा नृत्य महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जाएगा। यह सिक्किम की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।

उन्होंने कहा, " श्रद्धालुओं में कुछ निराशा है लेकिन सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों को देखते हुए हमने यह फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो