लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के पांच नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: January 11, 2021 11:20 IST

Open in App

ईटानगर, 11 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए है, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16,772 हो गई है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में तीन नए मामले और लेपराडा एवं लोअर सियांग जिलों में एक-एक नया मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि जो पांच नए मामले सामने आए हैं, उनमें से चार की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच और एक की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए हुई।

जाम्पा ने बताया कि रविवार को तीन और संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए, जिसके बाद राज्य में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,650 हो गई है।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 99.27 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में इस समय 66 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

राजधानी परिसर क्षेत्र में संक्रमण के सबसे अधिक (23) उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद ईस्ट सियांग (12) और तवांग (10) का नंबर है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 3,83,621 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से रविवार को 556 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह