लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:09 IST

Open in App

रांची, 30 दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिसके चलते राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,025 हो गयी है, जबकि संक्रमण के 230 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,14,650 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,025 हो गयी है।

इसके अलावा, राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 230 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,14,650 हो गयी है।

झारखंड में संक्रमित हुए 1,12,021 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1,604 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 1,025 अन्य की मौत हो चुकी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हो गयी, जिनमें से तीन लोगों की मौत रांची में और एक-एक व्यक्ति की मौत पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में हुई।

पिछले 24 घंटे में कुल 14,533 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल