लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का खौफ, कर्नाटक सरकार ने बयोमेट्रिक हाजिरी पर अस्थायी लगाएगी रोक

By भाषा | Updated: March 7, 2020 20:45 IST

वह कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बायोमेट्रिक हाजिरी रोकने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। सुधाकर ने बताया कि अभी तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर ने बताया कि अभी तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। । मंत्री ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 2,500 बिस्तर तैयार रखे गए हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ कॉरपोरेट और आईटी कंपनियों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर अस्थायी रोक लगाने की योजना बनाई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस को राज्य में फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।

सुधाकर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमारे अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कल सरकार की ओर से आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) कंपनियों से उस दिशानिर्देश पर चर्चा की जिसका अनुपालन किए जाने की जरूरत है। यह उसी का हिस्सा है... हम आने वाले दिनों में इसे सरकार के भीतर भी लागू करेंगे।’’

वह कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बायोमेट्रिक हाजिरी रोकने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। सुधाकर ने बताया कि अभी तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के तहत गांवों से लेकर राजधानी बेंगलुरु तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सक्रिय किया गया है। मंत्री ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 2,500 बिस्तर तैयार रखे गए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल