लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस और लॉकडाउनः फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम बोले-अलविदा जुमा और ईद की नमाज़ घर में ही अदा करें

By भाषा | Updated: May 21, 2020 21:28 IST

देश भर में ईद का त्योहार 24 या 25 मई को हो सकता है। इस बीच लगातार इमाम कह रहे हैं कि आप सभी लोग घर से बाहर न निकलें और घर में ही नमाज अदा कीजिए। कोरोना वायरस के कारण देश में सभी पर्व और त्योहार फीके पड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम समुदाय से अलविदा जुमा और ईद की नमाज़ घर में ही अदा करने की बृहस्पतिवार को अपील की। आज कल लॉकडाउन चल रहा है। बीमारी फैलने का बहुत डर है। कानून की पाबंदियां हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली की ऐतिहासिक फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय से अलविदा जुमा और ईद की नमाज़ घर में ही अदा करने की बृहस्पतिवार को अपील की।

शाही इमाम ने एक वीडियो जारी कर कहा, " आज कल लॉकडाउन चल रहा है। बीमारी फैलने का बहुत डर है। कानून की पाबंदियां हैं। लिहाजा जो परामर्श जारी किया जा रहा है उसी पर अमल करें।" उन्होंने कहा, " अलविदा का जुमा आ रहा है। यह दुआ का दिन है। अल्लाह से मांगने का दिन है। अलविदा की कोई अलग से इबादत नहीं है। इसलिए पिछले दो महीने से मुसलमान घरों में जुमे की इबादत कर रहे हैं, उसी तरह से करें। घर में ज़ोहर की नमाज पढ़ लें।"

अलविदा जुमा रमज़ान के महीने के आखिरी शुक्रवार को कहते हैं, जो 22 मई को है। समुदाय के लोग इसे बहुत अहम मानते हैं। मुफ्ती मुकर्रम ने समुदाय के सदस्यों से ईद की नमाज़ भी घर में ही अदा करने और फित्रा (दान) अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा, " इसी तरह से ईद उल फित्र के मौके पर भी घर में सुबह ईद की तैयारी करें और कुछ मीठी चीज खाएं । चार रकात नमाज़-नफील चाश्त (विशेष नमाज़) अदा कर लें। इसके बाद अल्लाह से दुआ करें। "

शाही इमाम ने कहा, " इसी तरह से ईद उल फित्र पर सदा ए फित्र (दान) अदा किया जाता है। मुसलमान, परिवार के प्रति सदस्य 55 रुपये फित्र अदा करें और गरीबों को तलाश करके यह पैसे दें। " उन्होंने लोगों से परामर्श मानने और एकत्र नहीं होने की भी अपील की।

गौरतलब है कि फिलहाल देश में रमज़ान का महीना चल रहा है। इस महीने के दौरान मुसलमान सुबह सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है। इस बार ईद का त्योहार 24 या 25 मई को पड़ सकता है। इससे पहले, इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने भी फतवा जारी कर ईद की नमाज़ घर में ही पढ़ने के लिए कहा था।

 

टॅग्स :ईददिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया