लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी का असरः केंद्र सरकार ने BPCL की नीलामी में बोली लगाने की समयसीमा बढ़ाकर 13 जून की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 16:21 IST

इच्छुक पार्टियों को निविदाएं प्रस्तुत करने के लिए दो मई तक का समय दिया गया था। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 13 जून शाम पांच बजे तक कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने को लेकर इस महीने की शुरूआत में रुचि पत्र आमंत्रित किया था। इसके अनुसार लिखित प्रश्न पूछे जाने की समयसीमा अब 16 मई कर दी गयी है जबकि पूर्व में यह 4 अप्रैल थी।

नई दिल्लीःसरकार ने देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी की नीलामी में बोली लगाने की समयसीमा 13 जून तक बढ़ा दी है।

सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने को लेकर इस महीने की शुरूआत में रुचि पत्र आमंत्रित किया था। इच्छुक पार्टियों को निविदाएं प्रस्तुत करने के लिए दो मई तक का समय दिया गया था। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 13 जून शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। इसके अनुसार लिखित प्रश्न पूछे जाने की समयसीमा अब 16 मई कर दी गयी है जबकि पूर्व में यह 4 अप्रैल थी।

पर्यटन मंत्रालय ने फंसे हुए विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए वेबसाइट शुरू की

भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है जहां उन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी जिनका ये पर्यटक देश में रहते हुए लाभ ले सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोर्टल ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ का मकसद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों के लिए सहायता नेटवर्क बनाना है।

पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और यह पर्यटकों खासकर जो अन्य देशों से आए हैं उनकी कुशलता सुनिश्चित करने का प्रयास है। बयान में कहा गया, “ पोर्टल strandedinindia.com पर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर संबंधी समग्र जानकारी है जो विदेशी पर्यटक मददद के लिए प्रयोग कर सकते हैं।”

विदेश मंत्रालय नियंत्रण केद्रों के साथ ही उनके संपर्क की जानकारी और राज्य या क्षेत्र आधारित पर्यटन सहायता अवसंरचना संबंधी सूचना भी इस पर उपलब्ध है।

टॅग्स :दिल्लीधर्मेंद्र प्रधाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया