लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: SC में सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर सुनवाई, केंद्र ने कहा-सभी को दिया गया सुरक्षा किट

By भाषा | Updated: April 15, 2020 15:18 IST

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि कोरोना वायरस योद्धाओं जैसे सफाईकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट में जाने की सलाह दी है.केंद्र सरकार ने कहा है कि ‘कोरोना योद्धाओं’ को आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया करा दिये गये हैं।

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि देश में सफाईकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा किट प्रदान कर दिये गये हैं। साथ ही कोरोनावायरस के संबंध में प्राधिकारी विश्व स्वास्थ संगठन के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं। न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूति बी आर गवई की तीन सदस्यीय खंडपीठ को केंद्र ने एक जनहित याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरनाम सिह ने दायर की थी जिसमें कहा गया था कि सफाईकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।

इस याचिका में कोरोनावायरस महामारी के बीच सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मियों को वैयक्तिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित प्राधिकारियों को देने का अनुरोध किया गया था। केन्द्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को सूचित किया कि चिकित्सकों, नर्सो, मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों सरीखे दूसरे ‘कोरोना योद्धाओं’ को आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया करा दिये गये हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता महमूद प्राचा ने दलील दी कि सफाईकर्मियों को सबसे ज्यादा खतरा है लेकिन उन्हें वैयक्तिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। प्राचा ने जब मीडिया की खबरों का हवाला दिया और कहा कि मुंबई में सफाईकर्मी की मृत्यु हो गयी थी और दूसरे हिस्सों में भी ऐसी घटनायें हुयी हैं तो पीठ ने कहा, ‘‘इस तरह के बेलाग बयान मत दीजिये।’’

मेहता ने मुंबई और दूसरे स्थानों पर सफाईकर्मियों के निधन के बारे में प्राचा के बयान पर आपत्ति की । पीठ ने केद्र की दलीलों पर गौर करते हुये जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया और प्राचा से कहा कि अगर उनके पास कोई विशेष मामला है तो वह राहत के लिये संबंधित हाई कोर्ट में जा सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos