लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जुड़ी शिकायतों में इजाफा, मोदी सरकार को अब तक मिलीं 10,500 शिकायतें

By भाषा | Updated: April 7, 2020 20:46 IST

कार्मिक एवं जनशिकायत मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में इस तंत्र की समीक्षा के दौरान बताया गया कि छह अप्रैल तक कोरोना वायरस से जुड़ी 10,659 शिकायतें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने भी सभी संबद्ध विभागों को इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है।   कोरोना वायरस से जुड़ी 10,500 शिकायतें मिल चुकी हैं और इनकी बढ़ती संख्या को देखते हुये सभी संबद्ध विभागों को शिकायत निपटाने के लिए कहा जा रहा है।

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार को अब तक कोरोना वायरस से जुड़ी 10,500 शिकायतें मिल चुकी हैं और इनकी बढ़ती संख्या को देखते हुये सभी संबद्ध विभागों को इन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया गया है।

कार्मिक एवं  जन शिकायत मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि एक अप्रैल तक कोरोना वायरस से संबंधित 333 ऑनलाइन शिकायतें प्रतिदिन मिल रही थीं, जबकि छह अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 2,343 प्रतिदिन हो गयी है।

मंत्रालय के पोर्टल पर मिल रही इन शिकायतों में प्रवासी कामगारों को लॉकडाउन के दौरान हुयी परेशानियों और आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का शीर्ष वरीयता से निस्तारण किया जा रहा है। 

इस बाबत प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग ने सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को परामर्श जारी किया है कि कोरोना वायरस से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुये तीन दिन के अंदर इन्हें निस्तारित किया जाये। विभाग ने कोरोना वायरस संबंधी शिकायतों के निस्तारण की ऑनलाइन निगरानी के लिये एक अप्रैल को विशेष निगरानी तंत्र के रूप में ‘कोविड-19 मॉनीटरिंग डैशबोर्ड’ शुरु किया था।

कार्मिक एवं जनशिकायत मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में इस तंत्र की समीक्षा के दौरान बताया गया कि छह अप्रैल तक कोरोना वायरस से जुड़ी 10,659 शिकायतें मिली हैं। मंत्रालय ने भी सभी संबद्ध विभागों को इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग