लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: आयोग ने ‘व्यापक जनहित’ में पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार के समय में कमी की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के समय में कमी करने समेत राजनीतिक दलों द्वारा किये जाने वाले प्रचार पर कुछ प्रतिबंध लगाये।

आयोग के आदेश के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने रोजाना प्रचार खत्म होने का समय घटाकर शाम सात बजे तक कर दिया है। पहले रात 10 बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकता था।

आदेश में कहा गया है, ‘‘प्रचार के दिनों के दौरान शाम सात बजे से सुबह दस बजे तक कोई रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा करने की अनुमति नहीं होगी और यह आदेश 16 अप्रैल की शाम सात बजे से प्रभावी हो गया है।’’

मतदान से पहले चुनाव प्रचार समाप्त होने की समय सीमा भी 48 घंटों से बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होने थे, इनमें से चार चरणों के लिए मतदान संपन्न हो गया है और पांचवें चरण के लिए मतदान कल 17 अप्रैल को है। आयोग द्वारा लगायी गई नयी बंदिशें अंतिम तीन चरणों (22, 26 और 29 अप्रैल) के लिए हैं।

निर्वाचन आयोग के आदेश में कहा गया है, ‘‘मतदान से पहले चुनाव प्रचार समाप्त होने की समय सीमा चरण छह, सात और आठ के लिए बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इन चरणों के लिए प्रचार 19 अप्रैल, 23 अप्रैल और 26 अप्रैल को क्रमश: शाम साढ़े छह बजे समाप्त होगा।’’

निर्वाचन आयोग ने चुनावी सभाओं और प्रचार के दौरान ऐसी घटनाएं देखी ‘‘जहां शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन नहीं किया जा रहा है और मास्क नहीं पहना जा रहा था।’’

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 6,910 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या बढ़कर 6,43,795 पर पहुंच गई।

आयोग ने कहा कि उसने स्टार प्रचारकों, राजनीतिक नेताओं और उम्मीदवारों द्वारा बार-बार उल्लंघन की घटनाओं को काफी गंभीरता से लिया है।

यह फैसला उस दिन लिया गया है जब राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कोलकाता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी कोविड दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर दिया।

निर्वाचन आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रमुखों को एक अलग पत्र में कहा कि उम्मीदवार और राजनीतिक दल कोविड-19 दिशा निर्देशों का ‘‘पूर्ण’’ पालन सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं