लाइव न्यूज़ :

Coronavirus impact: सीएम योगी बोले, यूपी के हर जिले में बनेगा आइसोलेशन वार्ड, UP में 11 मामले 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2020 15:25 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, एक नोएडा व एक लखनऊ का मामला है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल, कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे लेकिन परीक्षाएं जारी रहेंगी।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वायरस को महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन उसके कुछ एक्ट को इस दौरान लागू किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन में कोरोना वायरस पर एक बैठक की अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 11 मामले सामने आए, जिनमें से 10 का इलाज दिल्ली में चल रहा है। हर जिले में आइसोलेशन वार्ड बनेगा। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, एक नोएडा व एक लखनऊ का मामला है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल, कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे लेकिन परीक्षाएं जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वायरस को महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन उसके कुछ एक्ट को इस दौरान लागू किया जाएगा। 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में निजी तथा सरकारी विद्यालयों, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद करने की घोषणा की और कहा कि केवल परीक्षाओं के लिए ही स्कूल खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए बुलाई गयी समीक्षा बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल, कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे लेकिन परीक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में परीक्षायें 23 से 28 मार्च के बीच करायी जाएंगी।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के 75 जिले में आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जिनमें जनपद स्तर पर 800 बेड रिजर्व हैं। 24 मेडिकल कॉलेज में भी 448 बेड आरक्षित रखे गए हैं। कई डॉक्टरों को इसके लिए ट्रेन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़े कार्यक्रमों का अयोजन ना करें। सभी सिनेमा घरों के मालिकों से भी साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतने को कहा। 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात आगरा, दो गाजियाबाद, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का मामला है। इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। सरकार की तरफ से इससे लडऩे के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़े कार्यक्रमों का आयोजन ना करें। साथ ही उन्होंने सभी सिनेमा घरों के मालिकों से अपील की कि साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतें। इसी वजह से यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच भी बीसीसीआई ने बिना दर्शकों के कराने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ माह पहले ही कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग महामारी अधिनियम के तहत प्रदान शक्तियों का भी इस्तेमाल करेगा। योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी हवाई अडडों पर जांच की जा रही है। अभी तक 17048 यात्रियों की हवाई अडडों पर स्क्रीनिंग की गयी है। रेलवे स्टेशनों और बस अडडों पर भी लोगों को जागरूक करने के प्रयास जारी हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदिल्लीआगरालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है