लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने रूप बदला, नागरिकों ने सतर्कता घटाई जिससे दूसरी लहर आई : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के स्वरूप बदलने और नागरिकों के कोविड संबंधी सावधानी कम करने की वजह से मामलों की संख्या बढ़ी और यह दूसरी लहर में तब्दील हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को मास्क वितरित करने के बाद वर्धन ने यह टिप्पणी की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यद्यपि यह कदम प्रतीकात्मक है लेकिन विभिन्न उद्योगों और कॉर्पोरेट घरानों के लोग और पदों पर बैठे राजनेता इस कदम का अनुकरण कर एक नेक श्रृंखला शुरू कर सकते हैं और कोविड अनुकूल आचरण के जरिये हर किसी को कोविड-19 से बचाने के लिये इसे जनआंदोलन में तब्दील कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में इस कवायद का मकसद सभी कर्मचारियों को मास्क वितरित करना है और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों से शुरू कर इसे अन्य कर्मचारियों तक भी पहुंचाया जाएगा।

बयान में उनके हवाले से कहा गया, “कोविड-19 को रोकने के लिये सरकार ने पिछले साल लगातार काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम मामलों को घटाकर न्यूनतम करने में काफी सफल रहे।”

बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, “हालांकि, इस साल की शुरुआत में टीकों के आने से चीजें वापस पटरी पर लौट रही हैं, लोग कोविड अनुकूल आचरण के सामान्य नियमों के पालन में कोताही करने लगे। वायरस ने जहां उत्परिवर्तित होकर अपना स्वरूप बदला, हमनें अपनी सतर्कता कम कर दी। इन सबकी वजह से मामले बढ़े और दूसरी लहर में तब्दील हुए।”

इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “देश के कई हिस्से दूसरी लहर के बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को अपना रहे हैं, लेकिन हम कोताही नहीं बरत सकते और मामलों को फिर से बढ़ा नहीं सकते।” उन्होंने दोहराया कि मास्क सबसे आसान, सबसे असरदार और कोरोना के सभी स्वरूपों के खिलाफ सबसे ताकतवर हथियार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग