लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: सीईसी अरोड़ा, अन्य चुनाव आयुक्तों ने लगवाया टीका

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा तथा राजीव कुमार ने मंगलवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन में आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए चार मार्च को टीकाकरण शुरू किया गया था। पूर्व चुनाव आयुक्त एम एस गिल ने सबसे पहले टीका लगवाया।

टीकाकरण के दौरान सीईसी और दो अन्य चुनाव आयुक्तों तथा गिल ने यहां कोविड-19 की पहली खुराक ली।

सीईसी अरोड़ा ने हाल ही में घोषणा की थी कि चुनावी ड्यूटी वाले सभी कर्मचारी अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं और उन्हें उनकी चुनावी ड्यूटी शुरू होने से पहले टीका लगाया जाएगा।

आयोग ने 29 फरवरी को असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी।

चुनावी ड्यूटी पर जाने से पहले विशेष टीकाकरण अभियान के तहत लाखों मतदान कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान