लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से एक दिन में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत, 12918 नए मामले

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:54 IST

Open in App

भोपाल, 24 अप्रैल मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण से 104 लोगों की मौत हो गई तथा 12918 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5041 हो गई है।’’

इससे पहले मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमण से सर्वाधिक 79 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12918 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,85,703 तक पहुंच गयी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 1813 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1776, ग्वालियर में 1152 एवं जबलपुर में 833 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,85,703 संक्रमितों में से अब तक 3,91,299 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 89,363 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 11091 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह