लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से 129 और मौतें हुईं , सामने आये 6187 नये मामले

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:42 IST

Open in App

रांची, 11 मई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत हो गयी जबकि इस संक्रमण के 6187 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 129 और मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3982 तक पहुंच गयी।

इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6187 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 292530 हो गयी है।

राज्य में अबतक 230646 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 57902 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 100724 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 6187 संक्रमित पाये गये। इस दौरान रांची में 526 , पूर्वी सिंहभूम में 1015, बोकारो में 623 और पाकुड़ में 450 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 35 लोगों की मौत हो गयी।इस दौरान पूर्वी सिंहभूम में 16 और गिरिडीह में 11 मरीजों मौत हो यी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे