लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 1000 के पार, 61 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 25, 2020 14:03 IST

कर्नूल शहर में संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां 14 लोगों के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 275 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के कर्नूल और गुंटूर जिलों के बाद अब कृष्णा में कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।उत्तर तटीय जिले श्रीकाकुलम में पहली बार शनिवार को तीन मामलों की पुष्टि हुई।

अमरावती: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,016 पर पहुंच गई। राज्य में दो और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 31 है।

कोविड-19 के ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि 26 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कर्नूल और गुंटूर जिलों के बाद अब कृष्णा में कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहां पिछले 24 घंटों में 25 नए मामले सामने आए।

कर्नूल में भी संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहां 14 लोगों के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 275 पर पहुंच गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि दो जिलों में कोविड-19 से एक-एक और व्यक्ति की मौत हुई है। उत्तर तटीय जिले श्रीकाकुलम में पहली बार शनिवार को तीन मामलों की पुष्टि हुई। ये तीनों तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों से जुड़े हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह