लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस के मामले 700 पार, अब तक हुई छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2020 17:24 IST

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 2206 हो गई और संक्रमितों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देजमुई को छोड़कर बिहार के सभी 37 जिले कोविड-19 से प्रभावित हैं।बिहार के बक्सर में 56, रोहतास में 59 और पटना में 61 मामले सामने आए हैं

बिहार में सोमवार को 11 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 700 के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नये मामलों में से पांच खगड़िया, चार बेगुसराय और दो बांका जिले के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट किया, “बिहार में कोविड-19 के 11 और मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 707 हो गए हैं। हम उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं।” कुमार ने बताया कि सभी नये मरीज पुरुष और 17 से 52 उम्र की आयु वर्ग के हैं। कोविड-19 के 707 मरीजों में से, 343 अब भी संक्रमित हैं जबकि 358 स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोविड-19 से छह लोगों की मौत हुई है। पटना, रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिले से एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है।

मुंगेर जिले से सबसे ज्यादा 115 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पटना से 61, रोहतास से 59, बक्सर से 56, नालंदा से 50, सीवान से 33, कैमूर से 32 और बेगुसराय से 31 मामले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के सात स्वास्थ्य केंद्रों में 36,053 नमूनों की जांच की गई है। 

कोविड-19 से मृतकों की संख्या 2,206, संक्रमितों की संख्या 67,152 पहुंची

कोरोना वायरस महामारी से देश में सोमवार तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,206 तक पहुंच गया है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,152 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हो गई जबकि रिकॉर्ड स्तर पर एक दिन में संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित 44,029 लोगों का उपचार हो रहा है जबकि 20,916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक 31.15 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’ रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं।

वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के 22,171 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,467 लोग संक्रमित हैं। 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे