लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के मामले 3 लाख पार, बीते 24 घंटे में 11458 नए मामले, 386 लोगों की मौत

By निखिल वर्मा | Updated: June 13, 2020 10:18 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 77 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से चार लाख 28 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक आठ राज्यों में दस हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं.महाराष्ट्र में 3717 जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1217 लोगों की मौत हुई हैगुजरात में केसों की संख्या 22 हजार पार पहुंच गई जबकि इससे 1415 लोगों ने दम तोड़ा है

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को रिकॉर्ड एक दिन में सबसे ज्यादा 11,458 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 308993 पर पहुंच गई है वहीं मरने वालों की संख्या 8884 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शुक्रवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 386 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 145779 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 154330 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी तक हुई कुल 8498 मौतों में से 3,717 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जिसके बाद गुजरात में 1415 मौतें हुईं, जबकि दिल्ली में 1214 मौतें हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 440, पश्चिम बंगाल में 451, उत्तर प्रदेश में 365, तमिलनाडु में 367, राजस्थान में 272 और तेलंगाना में 174 मौतें हुई हैं।

मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 80, कर्नाटक में 79 और पंजाब में 63 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 53 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 36 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 70, केरल में 19, उत्तराखंड में 21, ओडिशा में 10 और झारखण्ड में आठ लोगों की मौत हुई हैं। 

हिमाचल प्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ में छह-छह मौतें हुई हैं। चंडीगढ़ में पांच जबकि मेघालय और लद्दाख में एक -एक मौत हुई है।मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह में जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 1,01,141 मामले हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 40,698 मामले, दिल्ली में 36,824 मामले, गुजरात में 22,527, राजस्थान में 12,068, उत्तर प्रदेश में 12,616, पश्चिम बंगाल में 10,244 और मध्य प्रदेश में 10443 मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं