लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस के मामले 1400 पार, जानें किस जिले में कितने मरीज

By भाषा | Updated: May 19, 2020 14:47 IST

बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं और मंगलवार तक कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 1442 हो गये हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब तक 50443 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 517 मरीज ठीक हो गए हैं।बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1442 हो गए हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के जो 19 नये मामले बीते रात सामने आए हैं उनमें गया, नवादा एवं सुपौल के तीन-तीन, कैमूर, शेखपुरा एवं मधेपुरा के दो-दो तथा बक्सर, समस्तीपुर, जहानाबाद एवं पटना के एक-एक मामले शामिल हैं । 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 166, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, मधुबनी में 73, नालंदा में 72, बेगूसराय में 70, गोपालगंज एवं बक्सर में 63-63, खगडिया में 55, सिवान में 45, भागलपुर में 42, बांका एवं नवादा में 40-40, कैमूर में 39, भोजपुर में 38, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद में 28, पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल एवं शेखपुरा में 24-24, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22-22, कटिहार में 21, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा एवं समस्तीपुर में 16-16, वैशाली में 15, लखीसराय, जमुई, किशनगंज, अरवल एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढी में नौ, शिवहर में पांच तथा अररिया में चार मामले हैं । 

दिल्ली से बिहार लौटा हर चौथा मजदूर कोरोना पॉजिटिव

 

बिहार में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्य सरकार दोहरी चुनौतियों का सामना कर रही है। बाहर से लौटे सैकड़ों प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इनमें से ज्यादातर केस स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं। स्पर्शोन्मुख ऐसे मरीजों को कहा जाता है जिनमें लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। 18 मई तक बिहार में प्रवासी श्रमिकों के कुल 8,337 नमूनों का परीक्षण किया और लगभग 8% मजदूर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि कोरोना वायरस पॉजिटिव की राष्ट्रीय दर करीब 4 फीसदी है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली से लौटे प्रवासी श्रमिकों से लिए गए 835 नमूनों में से 218 पॉजिटिव थे।  कोरोना की पुष्टि की ये दर 26 फीसदी से ज्यादा है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में ये दर करीब सात फीसदी है। पश्चिम बंगाल से लौटे प्रवासी श्रमिकों के 265 नमूनों में से 33 का परीक्षण सकारात्मक रहा। प्रवासी मजूदरों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर 12 फीसदी रही जबकि बंगाल में भी इसकी दर से 3 फीसदी है।  

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया