लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पुलिस ने निर्देशों के बावजूद केरल के मंदिर परिसर में जमा हुए लोग, तीन पूजा स्थलों के प्रबंधकों के खिलाफ FIR

By भाषा | Updated: March 21, 2020 19:12 IST

शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। पुलिस ने बताया कि इडुकी जिले स्थित वल्लियानकावू मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिला प्रशासन ने इससे पहले मंदिर में नियमित पूजा के दौरान परिसर में भीड़ एकत्र होने देने पर नोटिस जारी किया था

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। पुलिस ने निर्देशों के बावजूद परिसर में जमा देने के आरोप में तीन पूजा स्थलों के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोरोना वायरस के 12 नये मामले आने के एक दिन बाद पुलिस ने निर्देशों के बावजूद लोगों को प्रार्थना करने और परिसर में जमा देने के आरोप में तीन पूजा स्थलों के प्रबंधकों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघर के प्रबंधकों के खिलाफ ये मामले दर्ज किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। पुलिस ने बताया कि इडुकी जिले स्थित वल्लियानकावू मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिला प्रशासन ने इससे पहले मंदिर में नियमित पूजा के दौरान परिसर में भीड़ एकत्र होने देने पर नोटिस जारी किया था। कासरगोड जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि जिले में चेतावनी के बावजूद नमाज पढ़वाई। इस बीच, त्रिशूर पुलिस ने जिले को ओल्लुर स्थित सेंट एंथनी गिरिजाघर के पादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया, ‘‘ भीड़ एकत्र नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमने कोई प्रार्थना सभा आयोजित नहीं करने का सख्त निर्देश दिया था। अब हमने निश्चित आदेश के बावजूद भीड़ एकत्र करने पर गिरिजाघर के पादरी और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।’’

उल्लेखनीय है कि केरल कैथोलिक बिशप परिषद ने केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उसके अंतर्गत आने वाले गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा बंद करने का फैसला किया था। इस बीच राज्य में मंदिरों का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने कोरोना वायरस के चलते शनिवार को दिशानिर्देश जारी किए।

टीडीबी ने मंदिर कर्मियों को मास्क और दस्ताने मुहैया कराने और दर्शन की अवधि सीमित करने का फैसला किया। बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘‘मंदिर में नियमित अनुष्ठान और पूजा जारी रहेगी। अगले आदेश तक मंदिर उत्सव में हाथियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और मंदिर केवल सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक ही खुले रहेंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से पहले बोर्ड के सभागारों को बुकिंग कराने वालों को राशि लौटा दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?