लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: नियम का उल्लंघन करने वालों को नि:शुल्क मास्क देगी बीएमसी, वसूलेगी 200 रु का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:30 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर मुंबई के निवासियों को कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार के लिए प्रेरित करने की खातिर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित करने का फैसला किया है जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के दिखेंगे। हालांकि दूसरी ओर, नगर निकाय मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं करने वालों से 200 रूपये का जुर्माना भी वसूलेगा।

बीएमसी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के कारण अप्रैल से लेकर 28 नवंबर तक 4.85 लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा उनसे जुर्माने के रूप में 10.7 करोड़ रूपये वसूले।

बीएमसी ने कहा कि जुर्माना अदा करने के बाद जब व्यक्ति बिना मास्क के आगे बढ़ जाता है तो कोविड-19 रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का उद्देश्य पूरा नहीं होता अत: ‘‘उन्हें नि:शुल्क मास्क दिए जाएंगे और जुर्माने के रूप में 200 रूपये वसूले जाएंगे।’’

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 2,82,821 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह