लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान चीन रवाना, फंसे 400 भारतीय आएंगे

By भाषा | Updated: January 31, 2020 16:25 IST

अधिकारियों ने बताया कि विमान में राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के पांच चिकित्सक और एक पैरामेडिकल कर्मी सवार हैं। उन्होंने बताया कि करीब 400 भारतीयों को वापस लाने की संभावना है। विमान के शुक्रवार देर रात एक बजे से दो बजे के बीच लौट आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान के उड़ान भरने में देरी हुई क्योंकि कुछ चीजों की मंजूरी लंबित थी। स विशेष विमान में इंजीनियरों, सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भी मौजूद है।

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर वहां के वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के पांच चिकित्सक और एक पैरामेडिकल कर्मी सवार हैं। उन्होंने बताया कि करीब 400 भारतीयों को वापस लाने की संभावना है। विमान के शुक्रवार देर रात एक बजे से दो बजे के बीच लौट आने की संभावना है।

विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रनवे पर आया और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी। विमान के उड़ान भरने में देरी हुई क्योंकि कुछ चीजों की मंजूरी लंबित थी। विमान का पहले साढ़े 12 बजे उड़ान भरना निर्धारित था।’’

विमान के उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि वुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक अन्य विशेष उड़ान शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हो सकती है। शुक्रवार की उड़ान के बारे में प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विमान में आरएमएल के पांच चिकित्सकों की एक टीम, एअर इंडिया का एक पैरामेडिकल कर्मी के साथ ही चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं, मास्क, ओवरकोट, डब्बाबंद खाद्य पदार्थ हैं। इसके साथ ही इस विशेष विमान में इंजीनियरों, सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भी मौजूद है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व कैप्टन अमिताभ सिंह, निदेशक (अभियान), एअर इंडिया द्वारा किया जा रहा है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार की उड़ान में पांच कॉकपिट क्रू सदस्य और 15 केबिन क्रू सदस्य मौजूद हैं। एअर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘विमान में कोई सेवा नहीं दी जाएगी। जो भी खाद्य पदार्थ होंगे वह सीट पॉकेट में रखे होंगे। चूंकि कोई सेवा नहीं होगी तो (चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच) कोई संपर्क भी नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के लिए मास्क का प्रबंध किया गया है। हमने चालक दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच का भी प्रबंध किया है।’’ लोहानी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय से कुल पांच चिकित्सक भी जा रहे हैं...विमान (वुहान हवाई अड्डे पर) दो से तीन घंटे तक रहेगा।’’

एअर इंडिया ने ऐसे अभियान लीबिया, इराक, यमन, कुवैत और नेपाल जैसे देशों के लिए भी संचालित किये हैं। सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा जानने के लिए संपर्क किया था।

चीन का हुबेई प्रांत इस विषाणु से सबसे अधिक प्रभावित है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 213 हो गई। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनदिल्लीएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी