लाइव न्यूज़ :

Coronavirus impact: एयर इंडिया ने इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, साउथ कोरिया और श्रीलंका की उड़ानें 30 अप्रैल तक रद्द की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2020 17:57 IST

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि कुवैत जाने-आने वाली सारी उड़ानें 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दी गयी हैं। इसके अलावा सियोल (दक्षिण कोरिया), रोम और मिलान (इटली) के लिए वर्तमान पाबंदी भी 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देरोम, मिलान और सियोल की अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी। इस महामारी के चलते विभिन्न देश यात्रा पाबंदियां लगा रहे हैं।

नई दिल्ली/मुंबईः विमानन कंपनी अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया ने इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका के लिए सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है।

कोरोना वायरस महामारी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इस्राइल, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका के लिये होने वाली उड़ानों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया है।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पहले एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कुवैत की उड़ानें भी 30 अप्रैल तक के लिए रोक दी थीं। अधिकारियों ने बताया, ‘‘ कोरोनावायरस महामारी के चलते इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इस्राइल, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका की उड़ानें 30 अप्रैल तक रद्द करने का निर्णय किया गया है।’’ बुधवार को सरकार ने राजनयिक और रोजगार श्रेणियों को छोड़कर सभी तरह के वीजा को 13 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिया था।

इससे पहले भी एयर इंडिया ने कुवैत  की सारी उड़ानें रद्द कर दी थी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एक दिन पहले ही उसने कोरोना वायरस महामारी के आलोक में रोम, मिलान और सियोल की अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी। इस महामारी के चलते विभिन्न देश यात्रा पाबंदियां लगा रहे हैं।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि कुवैत जाने-आने वाली सारी उड़ानें 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दी गयी हैं। इसके अलावा सियोल (दक्षिण कोरिया), रोम और मिलान (इटली) के लिए वर्तमान पाबंदी भी 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गयी है। उड़ानों की संशोधित समय सारणी के अनुसार एयर इंडिया 30 अप्रैल तक दिल्ली -मैड्रिड मार्ग पर तीन के बजाय केवल दो उड़ानों का संचालन करेगी।

अधिकारी ने कहा कि 17 मार्च और 28 अप्रैल के बीच तीसरी उड़ान स्थगित रहेगी। बुधवार को सरकार ने 13 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक सभी वीजा निलंबित करने का निर्णय लिया था। राजनयिक और रोजगार जैसी कुछ श्रेणियां उसका अपवाद रहेंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियादिल्लीमुंबईइटलीईरानश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?