लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली में रिकॉर्ड 348 मरीजों की मौत, संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 24,331 नए मामले सामने आए और एक दिन में अब तक सर्वाधिक 348 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.43 प्रतिशत है।

शहर में पिछले 11 दिन में इस संक्रमण से करीब 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए थे और 306 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही थी, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। राजधानी में सर्वाधिक नए मामले मंगलवार को सामने आए थे। मंगलवार को 28,395 मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 9,80,679 और कुल मृतक संख्या 13,541 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 75,037 नमूनों की जांच की गई।

इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.75 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 92,029 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos