लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: वरिष्ठ नागरिकों के फोन का जवाब देने के लिए चार सदस्यीय टीम तैनात

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई दिल्ली सरकार ने वैश्विक महामारी से प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की तरफ से परेशानी बताने के लिए आने वाले फोन कॉल और अन्य सवालों के जवाब देने के लिए अपने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है।

विभाग ने अपने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीमए) के अंतर्गत चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1077 के जरिए मदद देने के लिए चार अधिकारियों की टीम को संभागीय आयुक्त कार्यालय में भेजा गया है।

आदेश में बताया गया कि अनुभाग अधिकारी जीसी मीणा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी कुमार गंधर्व, कल्याण अधिकारियों - कुलदीप सैनी और विजय को इस कार्य के लिए तैनात किया गया है।

इसमें कहा गया, “ये अधिकारी बुजुर्गों के लिए शुरू की गई नयी हेल्पलाइन में लगे श्रमबल का प्रयोग करने के लिए कुतुब औद्योगिक क्षेत्र स्थित हेल्पएज इंडिया के साथ समन्यव करेंगे, जिसके लिए समाज कल्याण विभाग ने समाज कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान द्वारा समर्थित परियोजना के रूप में हेल्पएज इंडिया के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।”

इन अधिकारियों के काम में वरिष्ठ नागरिकों से आने वाले टेलीफोन कॉल का जवाब देना, वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित मार्गदर्शन और पेंशन नहीं मिलने से जुड़े सवालों का जवाब देना शामिल होगा।

आदेश में कहा गया कि अधिकारी, “भोजन वितरण, शरण, दवाएं, मास्क, सैनेटाइजर जैसी कोविड-19 संबंधित सामग्रियों को उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को डीडीएमए सेवाओं या एनजीओ सेवाओं के साथ जोड़ने और मार्गदर्शन देने का भी काम करेंगे।”

टीम वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ बचाव के लिए परामर्श देगी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में सरकारी एवं एनजीओ संसाधनों के साथ उन्हें जोड़ने में भी मदद करेगी।

हेल्पलाइन कर्मियों से सभी फोन का जवाब विनम्रता एवं धैर्य के साथ देने एवं पूर्ण समाधान करने को भी कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव