लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: इंदौर में मृतक संख्या हुई 87, अब तक 1,780 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: May 9, 2020 12:09 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 3341 मामले सामनने आए हैं जबकि 200 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर जिले में शनिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.89 प्रतिशत थी। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिले

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 87 पहुंच गयी है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,727 से बढ़कर 1,780 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय महिला ने शहर के एक अस्पताल में 10 दिन चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार को आखिरी सांस ली। वह उच्च रक्तचाप, सेप्सिस (रक्त विषाक्तता) और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रही थी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 53 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,727 से बढ़कर 1,780 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 732 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में शनिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.89 प्रतिशत थी। हालांकि, 30 दिन पहले की तुलना में इस मृत्यु दर में 5.44 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग