लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस 863 नये मामले , 28 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:57 IST

Open in App

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मरीजों की मौत हो गई । एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब बढ़कर 5,54,079 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 9,766 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 1443 और मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद अब कोविड-19 के संक्रमण से उबरने की दर 96.25 फीसद हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार उत्तरी 24 परगना जिले में सबसे अधिक नये 220 मरीज सामने आये हैं जबकि कोलकाता में 211 और लोगो में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उत्तरी 24 परगना जिले में सबसे अधिक 10 और मरीजों की जान गयी जबकि कोलकाता में आठ और मरीजों की मौत हुई।

राज्य में अभी 11,008 मरीजों का इलाज चल रहा है। अबतक 5,33,305 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 71.77 लाख लोगों की कोविड-19 जांच हुई है जिनमें 28,275 का परीक्षण पिछले 24 घंटे में हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो