लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 831 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:34 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 25 नवंबर आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 831 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,64,674 हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,176 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,673 रह गई।

राज्य में संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई। यह करीब पांच महीने में संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की सबसे कम संख्या है।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कुल 8,45,039 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और मृतक संख्या बढ़कर 6,962 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में केवल तीन जिलों में संक्रमण के 100 से 150 नए मामले सामने आए, चार जिलों में 50 से 100 और छह अन्य जिलों में 50 से कम नए मामले सामने आए।

कृष्णा जिले में पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 145 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।

राज्य में कुल 97.88 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है और संक्रमित पाए जाने की दर गिरकर 8.83 प्रतिशत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव