लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : महाराष्ट्र में अब तक 74 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से शुक्रवार की शाम तक 74 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डा प्रदीप व्यास ने बताया कि बीड, हिंगोली, अमरावती, वर्धा, जालना और उस्मानाबाद सहित कुछ जिलों ने अब तक 100 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल किया है।

शुरुआती चरण में सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ निजी अस्पतालों के कर्मियों को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है क्योंकि उन्हें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है।

टीकाकरण के लिए राज्य को कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों की खुराक प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब 74,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 21,610 ने 282 केन्द्रों पर आज टीके की अपनी पहली खुराक ली। ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड टीके लगाये गये थे जबकि 318 अन्य को कोवैक्सीन के टीके लगाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो