लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अरूणाचल प्रदेश में 65 नए मामले, अंडमान-निकोबार में 31 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:09 IST

Open in App

ईटानगर/ पोर्ट ब्लेयर, 20 अप्रैल अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 65 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,052 पर पहुंच गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से सात पीड़ित सुरक्षा बलों के कर्मीं हैं और एक पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी है।

यहां 176 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 16,820 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 56 है।

राज्य में अब तक कुल 4,21,131 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,162 नमूनों की जांच सोमवार को हुई।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमांग पाडुंग ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,78,493 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करने वालों के पास यदि टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं है या संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट नहीं है तो राज्य सरकार ने उनके लिए रैपिड एंटीजन जांच अनिवार्य कर दी है।

वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,421 पर पहुंच गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां 145 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि अब तक कुल 5,212 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं तथा 64 संक्रमितों की जान चली गई है।

प्रशासन ने अब तक 3.53 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है।

उन्होंने बताया कि कुल 13,418 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 8,335 को दूसरी खुराक दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के करीब 64,804 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 281 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos