लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: तेलंगाना में 5,093 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 5,093 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3.51 लाख के पार चली गयी है तथा 15 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,824 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा दी गयी 17 अप्रैल रात आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 743 नए मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 488 मामले और रंगारेड्डी में 407 मामले आये हैं।

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार ने दवा निर्माता कंपनियों जैसे डॉ.रेड्डी लैब और हेट्रो से मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रेमडेसिविर का उत्पादन भी (हाल के समय में) कम हो गया है। हमने रेमडेसिविर निर्माताओं से उत्पादन बढ़ाने का अनुरोध किया है और संभवत: कल से उत्पादन में वृद्धि हो जाएगी।’’

मंत्री ने एक बार फिर कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और मौजूदा स्थिति में 260 टन ऑक्सीजन की जरूरत है।

हालांकि, उन्होंने माना कि हालात खराब होने पर ऑक्सीजन की मांग 300 टन तक पहुंच सकती है।

राजेंद्र ने कहा कि राज्य में कोविड-19 मरीजों के लिए करीब 60 हजार बिस्तर हैं और 99.5 प्रतिशत मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं।

उन्होंने निजी और सरकारी क्षेत्र के डॉक्टरों का आहवान किया कि वे कोविड-19 मरीजों का इलाज चिकित्सा जरूरतों के अनुरूप करें न कि मरीजों की मांग के अनुसार।

राज्य में इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,51,424 हो गये हैं, जबकि 1,555 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक कुल 3,12,563 मरीज ठीक हो चुके है।

राज्य में फिलहाल 37,037 मरीजों का उपचार चल रहा है और शुक्रवार को 1.29 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई और अब तक कुल 1.17 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 3.15 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में मृत्यु दर 0.51 प्रतिशत है और लोगों के ठीक होने की दर 88.94 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 86.6 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 17 अप्रैल तक 25.91 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली, जबकि 3.60 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग