लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में 47,638 और लोग संक्रमित, संक्रमण के कुल मामले पहुंचे 84 लाख के पार

By भाषा | Updated: November 6, 2020 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवम्बर भारत में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए।

इनमें से 77.65 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 47,638 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड- 19 के अब तक कुल 84,11,724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 670 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,985 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार आठवें दिन छह लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,20,773 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच नवम्बर तक कुल 11,54,29,095 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,20,711 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को ही की गई।

जिन 670 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 256, दिल्ली के 66, पश्चिम बंगाल के 54, छत्तीसगढ़ के 44, कर्नाटक के 31, तमिलनाडु के 28, उत्तर प्रदेश के 27 और केरल के 26 लोग शामिल हैं।

देश में संक्रमण से कुल 1,24,985 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 44,804, कर्नाटक के 11,312, तमिलनाडु के 11,272, उत्तर प्रदेश के 7,131, पश्चिम बंगाल के 7,122, दिल्ली के 6,769, आंध्र प्रदेश के 6,757, पंजाब के 4,281 और गुजरात के 3,744 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं