लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 43,071 नए मामले आए सामने, 955 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले कम होकर 4,85,350 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कारण 955 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,005 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,85,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है।

उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 18,38,490 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 41,82,54,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है। यह लगातार 27 दिन पांच प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.44 प्रतिशत रह गई। देश में लगातार 52वें दिन स्वस्थ हुए लोगों की संख्या दैनिक मामलों से अधिक रही।

आंकड़ों के अनुसार बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित