लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः केरल में 4,070 नए मामले, 15 की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 4,070 नए मरीजों की पुष्टि हुई और कोविड-19 संक्रमण के कारण 15 लोगो ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य में वायरस के अब तक 10,35,006 मामले हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 4089 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 57,241 नमूनों की जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.11 प्रतिशत है।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज संक्रमित पाए गए लोगों में से 68 राज्य के बाहर से आए हैं जबकि 3704 लोगों को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण लगा है। 269 लोगों को कहां से संक्रमण लगा है, इसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 29 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

इस बीच 4335 मरीजों ने रविवार को संक्रमण को मात दे दी। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9,71,975 पहुंच गई है।

राज्य में फिलहाल 58,313 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे