लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 33 और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:53 IST

Open in App

लखनऊ, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 33 और कोविड-19 रोगियों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,615 हो गई और संक्रमण के 2,274 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,31,050 हो गयी ।

राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक बुलेटिन के मुताबिक 33 और रोगियों की मौत हुई, जिनमें लखनऊ, कानपुर और मेरठ में पांच-पांच, गौतमबुद्ध नगर में तीन, इटावा, फरुखाबाद और बागपत में दो-दो रोगियों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नये मामलों में से लखनऊ में 282, गाजियाबाद में 245, मेरठ में 169, गौतमबुद्ध नगर में 152 और वाराणसी में 106 नये मामले सामने आये हैं ।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 23,928 मामले उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,99,507 लोग कोविड-19 संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने की दर 94.06 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो