लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : भोपाल में ट्रेन के 20 कोचों में 320 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र शुरू

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:17 IST

Open in App

भोपाल, 25 अप्रैल मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के 20 कोचों में 320 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र रविवार से शुरू कर दिया।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म पर बनाये गये इस कोविड देखभाल केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन के इन कोचों में आवश्यक दवाइयां एवं कर्मी हैं तथा इनमें आपात स्थिति में उपयोग करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल स्टेशन पर रेलवे द्वारा पृथक-वास कोच उपलब्ध कराए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में कोचों को ठंडा रखने के लिए इनकी खिड़कियों में कूलर लगाए गए हैं और साथ-साथ मच्छरदानियों की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस केन्द्र में मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है।’’

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया था, ‘‘मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय रेल द्वारा 20 कोविड देखभाल कोचों की व्यवस्था की गयी है, जिनमें 320 बिस्तर होंगे। ये कोच 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना शुरू कर देंगे।’’

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इन पृथक-वास कोचों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में कोविड-19 के केवल हल्के एवं मध्यम लक्षण वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इनमें गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि यदि इस केन्द्र में कोई भर्ती मरीज गंभीर हो जाता है, तो उसे किसी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos