लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: संक्रमण के 311 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:34 IST

Open in App

रायपुर, 17 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण को 311 नए मामले सामने आए और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,934 हो गई।

राज्य में बुधवार को नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 164 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 311 नए मामले सामने आए। इनमें रायपुर जिले से 118, दुर्ग से 66, राजनांदगांव से 15, बालोद से दो, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से दो, धमतरी से 11, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से आठ, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से दो, मुंगेली से एक, सरगुजा से 16, कोरिया से तीन, सूरजपुर से सात, बलरामपुर से एक, जशपुर से आठ, बस्तर से चार, दंतेवाड़ा से एक और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,09,934 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3,03,137 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 3,009 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 3,788 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,859 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 799 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह