लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: तेलंगाना में संक्रमण के 3,052 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 11:02 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,052 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3.32 लाख के पार हो गई है तथा सात और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,772 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में मुहैया कराई गई 12 अप्रैल की शाम आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 406 नए मामले आए। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 301 और निजामाबाद में 279 नए मामले सामने आए।

संक्रमण के कुल मामले 3,32,581 हो गए हैं जबकि 778 और मरीजों के ठीक होने के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,06,678 हो गयी है।

राज्य में वर्तमान में 24,131 लोगों का उपचार चल रहा है और सोमवार को 1.13 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 1.11 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर तीन लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में लोगों को स्वस्थ होने की दर 92.21 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 89.5 प्रतिशत है।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 12 अप्रैल तक 19.79 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी, जबकि 3.09 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित