लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 25,320 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 25,320 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,59,048 हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कारण रविवार को 161 लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 44 दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 2,10,544 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.85 प्रतिशत है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 96.82 प्रतिशत थी, जो रविवार को गिरकर 96.75 प्रतिशत हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,09,89,897 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.40 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 13 मार्च तक 22,67,03,641 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,64,368 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

रविवार को जिन 161 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 88, पंजाब के 22 और केरल के 12 लोग शामिल हैं।

देश में संक्रमण से अब तक 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 52,811, तमिलनाडु में 12,543, कर्नाटक में 12,387, दिल्ली में 10,939, पश्चिम बंगाल में 10,288, उत्तर प्रदेश में 8,745 और आंध्र प्रदेश में 7,182 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल