लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बीते 24 घंटे में भारत में 3320 नए मामले, 95 और लोगों की मौत, केसों की संख्या 60000 के करीब पहुंची

By निखिल वर्मा | Updated: May 9, 2020 09:54 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 40 लाख पार हो गई है और इस खतरनाक वायरस से अब तक 2 लाख 76 हजार लोग जान गंवा चुके हैं. केसों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 14वें स्थान पर है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 19,063 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। भारत में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है.

देश में कोरोना वायरस के कारण 95 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शनिवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1981 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,662 हो गई। ये मौतें शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह के बीच हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 39,834 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस वायरस से सबसे अधिक 731 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 449, मध्य प्रदेश में 200, राजस्थान में 101, दिल्ली में 68, उत्तर प्रदेश में 66 और आंध्र प्रदेश में 41 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 160 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 40 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 30 मरीजों की मौत हुई है।

पंजाब में 29 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में नौ, केरल में चार, हरियाणा में आठ, झारखंड तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 19,063 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 7402, दिल्ली में 6318 और मध्य प्रदेश में 3341 मामले हैं। राजस्थान में 3579 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 6009 और उत्तर प्रदेश में 3214 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1887 है जबकि तेलंगाना में 1,133 मामले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों