लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में 24 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:30 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 24 और संक्रमितों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,524 हो गई है, जबकि संक्रमण के 2,326 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 5,24,223 हो गयी है ।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,326 नये मामले सामने आये । अभी तक 4,93,228 रोगी ठीक हो चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 23,471 मरीज उपचाराधीन हैं और 7,524 रोगियों की मौत हो चुकी है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में एक लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 78 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos