लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पुडुचेरी में संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:40 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 जनवरी पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,478 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 638 है।

उन्होंने बताया कि 2,063 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए। इनमें से पुडुचेरी क्षेत्र में 18 और माहे में चार मामले सामने आए।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 34 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.55 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है।

कुमार ने बताया कि अभी तक 5.19 लाख नमूनों की जांच की गई है और 4.76 लाख नमूने संक्रमित नहीं पाए गए।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 305 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 37,535 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे