लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अरुणाचल प्रदेश में 19 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:13 IST

Open in App

ईटानगर, 18 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में तीन सुरक्षा कर्मियों समेत कम से कम 19 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,967 हो गई है।

राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने रविवार को बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण मारे गए लोगों की संख्या 56 है।

राज्य में 19 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 17 का पता रैपिड एंटीजन जांच, एक का पता आरटी-पीसीआर और एक का पता ट्रूनैट प्रक्रिया से चला।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में आठ, लोअर दिबांग वैली, वेस्ट कामेंग और नामसाई में दो-दो तथा पापुम्पारे, लोहित, अपर सियांग, लोअर सुबनसिरी और ईस्ट सियांग जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में सेना के दो जवान और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 16,806 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की दर 99.05 प्रतिशत है एवं संक्रमित पाए जाने की दर 0.62 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में शनिवार को 659 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के साथ ही अब तक कुल 4,19,731 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 1,65,414 लोगों का टीकाकरण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां