लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ओडिशा में संक्रमण के 1,741 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3.5 लाख के पार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 12:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,741 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या सोमवार को 3.5 लाख से पार हो गई तथा दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,928 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 3,51,302 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के नए मामले सभी 30 जिलों में सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नुआपाड़ा में दो लोगों की मौत हुई।

ओडिशा में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दैनिक मामलों की संख्या पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सर्वाधिक रही। पिछले साल 23 अगस्त को संक्रमण के 1,793 नए मामले सामने आए थे।

संक्रमण के 1,015 नए मामले पृथक-वास केंद्रों में सामने आए और 726 मामलों का पता पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद चला।

सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 268 नए मामले सामने आए, जिसके बाद खुर्दा में 204 और बालासोर में 158 नए मामले सामने आए।

ओडिशा में अभी 9,259 मरीज उपचाराधीन है, जबकि 3,40,062 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। इसके अलावा 53 मरीजों की अन्य बीमारियों से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 94 लाख नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से रविवार को 30,097 नमूनों की जांच की गई।

राज्य सरकार ने राज्य में प्रवेश से पहले कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है और सतर्कता बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे