लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के 152 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: December 29, 2020 08:04 IST

Open in App

रांची, 29 दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 152 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,420 हो गयी है।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,020 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 152 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,14,420 हो गयी है ।

राज्य में 1,11,818 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और 1,582 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 1,020 अन्य मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में जिस व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है, वह खूंटी का रहने वाला था।

राज्य में सोमवार को कुल 15,440 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो